home page

जींद : युवक को कजाकिस्तान में बनाया बंधक, तीन नामजद

 | 
जींद : युवक को कजाकिस्तान में बनाया बंधक, तीन नामजद


जींद, 07 मार्च (हि.स.)। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने युवक को कनाडा भेजने का झांसा देकर कजाकिस्तान में बंधक बना टॉर्चर करनेे पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव ढाठरथ निवासी सतपाल ने शनिवार को पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके बेटे हेमराज ने इंस्टाग्राम पर विदेश भेजने का विज्ञापन देखा था। इसका पता शाहकोट जालंधर के साथ मोबाइल नंबर दिया हुआ था। कॉल करने पर मनप्रीत से बात हुई जिसने अपने साथी जश्र से बात करवाई। इसके बाद गत एक मार्च को मनप्रीत ने हेमराज के ऑनलाइन दस्तावेज मंगवा लिए। उसी शाम उसके बेटे को दिल्ली एयरपोर्ट पर बुला लिया और साथ में 500 डॉलर लाने को कहा। आरोपितों ने उसके बेटे को जहाज से रवाना कर दिया। उसके साथ अन्य युवक भी था। उन्होंने हेमराज के साथ मुसीबत में फंसने पर कोडवर्ड बनाया हुआ था। आरोपित घरोंडा करनाल निवासी निखिल के घर पैमेंट लेने पहुंचे। उन्होंने अपने बच्चों से वीडियो कॉल कर बात करवाने को कहा। जब उसने अपने बेटे से हेमराज से बातचीत की तो उसने कजाकिस्तान में बंधक बनाने, टॉर्चर करने की बात कोडवर्ड में कही। उसने आरोपित द्वारा छोडऩे की एवज में राशि भी मांगी जिसकी सूचना पुलिस को दी तो दो आरोपितों को घरोंडा पुलिस ने पकड़ लिया। दो फरार होने में कामयाब हो गए। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने सतपाल की शिकायत पर मनप्रीत, प्रमेंद्र कौर, सोनू सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, बंधक बनाने, चौथ मांगने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा