home page

दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार

 | 
दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार


हाथरस, 03 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में हसायन थाना पुलिस ने शनिवार को दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी मनीष चक्रकरा ने बताया कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि दहेज हत्या के मामले में वांछित नगला शेखा निवासी अजयभान सिंह उर्फ विकास भैटा बंबा के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

आरोपित का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक आदेश पर जेल भेज दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना