home page

साइबर ठगी मामले में हरियाणा पुलिस ने कस्बे से दबोचा साईबर ठग

 | 
साइबर ठगी मामले में हरियाणा पुलिस ने कस्बे से दबोचा साईबर ठग


हमीरपुर, 29 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सुमेरपुर कस्बे की नई बस्ती में छापा मारकर एक युवक को अपने साथ दबोचकर हरियाणा ले गई है। युवक के खिलाफ साइबर ठगी का मुकदमा हरियाणा के गुरुग्राम थाने में दर्ज है।

शनिवार को हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना पुलिस को साथ लेकर सुमेरपुर कस्बे की नई बस्ती में छापा मारकर शैलेंद्र सिंह यादव को हिरासत में लेकर अपने साथ हरियाणा ले गई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि युवक के खिलाफ हरियाणा के गुरुग्राम थाने में साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज है। युवक के खाते में हजारों रुपए के लेनदेन किया गया। हरियाणा क्राइम ब्रांच टीम ने बताया कि युवक के खिलाफ अभियोग दर्ज है।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा