गैंगस्टर आराेपित तमंचे के साथ गिरफ्तार
बांदा, 09 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण काे लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना मटौंध पुलिस गैंगस्टर एक्ट के वांछित आराेपित काे गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
मटौंध थाना प्रभारी दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि थाना पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान खड्डी तिराहा क्षेत्र से पवन कुमार पुत्र राजू निवासी ग्राम मवई, थाना कोतवाली नगर को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि
पवन एक संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट, चोरी और नकबजनी जैसी वारदातों करते हैं। पकड़े के
आराेपित पवन पर थाना कोतवाली देहात में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और वह लंबे समय से वांछित चल रहा था।
काेतवाल ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार आराेपित पवन जिस गिराेह के लिए काम करता है उसका सरगना अखिलेश पुत्र संतोष निवासी मवई बुजुर्ग, थाना कोतवाली नगर को पुलिस 10 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उन्हाेंने बताया कि गिरफ्तार गैंगस्टर
आराेपित पर के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह

