पंखे से लटकता मिला लड़की का शव
सुलतानपुर, 04 मई (हि.स.)। जनपद के थाना धम्मौर ग्राम बनकेपुर गाँव में एक छात्रा ने कमरे में पंखे से अपने दुपट्टे के माध्यम से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ सामन्त ने सोमवार को बताया कि थाना धम्मौर के ग्राम बनकेपुर से इफ्तिखार अहमद ने सूचना दी गई कि उनकी भतीजी,उम्र लगभग 17 वर्ष ने कमरे के अंदर पंखे से अपने दुपट्टे के माध्यम से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। मौके पर थाना की फोर्स तुरंत पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फॉरेंसिक यूनिट को बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है,अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

