home page

झाबुआ: मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहे युवक ने फांसी लगाकर जान गंवांई

 | 
झाबुआ: मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहे युवक ने फांसी लगाकर जान गंवांई


झाबुआ, 22 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के झाबुआ में कॉलेज मार्ग स्थित श्रीजी इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान में शनिवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस जानकारी अनुसार मृतक की पहचान विक्की उर्फ परीक्षितसिंह पंवार, पुत्र विनोद पंवार के रूप में हुई है, जो हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र का निवासी था, और अपने पिता के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान संचालित करता था। युवक अविवाहित था और विवाह नहीं होंने को लेकर मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहा था। संभवतया इसी तनाव के दौर में उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक के परिजनों एवं पड़ोसी द्वारा थाना कोतवाली में रविवार को दर्ज कराई गई मौखिक रिपोर्ट के अनुसार परिक्षितसिंह उर्फ विक्की पिता विनोद पंवार उम्र 34 साल निवासी पुराना हाउसिंग बोर्ड कालोनी झाबुआ, कालेज रोड स्थित दुकान में इलेक्ट्रिक सामान बैचने व मोटर बाइंडिंग करने का काम करता था, जिसकी शादी नहीं हुई थी। शनिवार जब वह देर रात तक अपने घर नहीं पहुंचा तो पिता विनोद पंवार विक्की को ढुंढते हुये दुकान पर पहुंचे तो वहां देखा कि विक्की की बाईक दुकान के बाहर खडी थी, ओर शटर थोडी खुली हुई थी ओर जब उन्होंने शटर खोली तो देखा कि परिक्षितसिंह ने दुकान के अंदर छत पर लगे बिजली के पंखे से फांसी लगा ली हैं ।

थाना प्रभारी कोतवाली, झाबुआ, आर सी भास्करे ने रविवार को कहा कि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, किंतु शुरुआती जानकारी के अनुसार युवक नशे का आदी था, ओर अपना विवाह नहीं होंने को लेकर मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहा था। ऐसे ही तनाव के चलते उसके द्वारा पूर्व में भी आत्महत्यात्मक प्रयास किया गया था।

मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा क्रं- 57 / 2026 धारा- 194 बी.एन.एस.एस. के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा