home page

संदिग्ध परिस्थितियों में गाेली लगने से युवक की मौत

 | 
संदिग्ध परिस्थितियों में गाेली लगने से युवक की मौत


हमीरपुर, 02 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के रिठारी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने साेमवार काे शव पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रिठारी गांव निवासी गौरव (25) पुत्र बाबू सिंह को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कुरारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ ही परिजनों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। हालांकि, गोली लगने की परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हो सकी हैं।

कुरारा थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने सोमवार शाम बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से घटना के संबंध में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा