home page

संतान न होने पर तानों से परेशान महिला ने की आत्महत्या

 | 
संतान न होने पर तानों से परेशान महिला ने की आत्महत्या


हमीरपुर, 18 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के रौरो गांव में शनिवार को एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने घर में जहरीले पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि गांव के लोग महिला को उसके निसन्तान होने पर उसे ताने मारते थे। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रौरो गांव निवासी रामकली (55) पत्नी लक्ष्मी पाल ने आज दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के पति लक्ष्मी पाल ने बताया कि उसे और उसकी पत्नी को कोई संतान नहीं है। जिस वजह से पड़ोस में रहने वाले उसकी पत्नी को आए दिन ताने मारते थे। आरोप लगाया कि उन्हीं तानों के चलते ही पत्नी रामकली ने जहर खाकर जान दे दी।। राठ कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा