home page

गर्भवती पत्नी के पेट में लात मारकर घायल करने के मामले में पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 | 
गर्भवती पत्नी के पेट में लात मारकर घायल करने के मामले में पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज


हमीरपुर, 19 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र में गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने और पेट में लात मारने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कुरारा थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने गुरुवार को बताया कि भटपुरा जलाला गांव निवासी सीता पत्नी आशीष निषाद ने तहरीर दी है जिसमें बताया गया है कि पति आशीष, सास लक्ष्मी, ससुर रामराज और ननद रामश्री व ललेशा आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। आरोप है कि ससुरालीजन उसे घर से निकालने की धमकी देते हैं और घर में रहने नहीं दे रहे हैं। पीड़िता का डेढ़ वर्ष का एक पुत्र है। महिला ने बताया कि उसका पति शराब के नशे में घर आया और उसके साथ मारपीट करते हुए पेट में लात मार दी। इससे वह भयभीत हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा