home page

हमीरपुर : पुलिस ने हत्यारोपित काे किया गिरफ्तार

 | 
हमीरपुर : पुलिस ने हत्यारोपित काे किया गिरफ्तार


हमीरपुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के बिंवार थाना क्षेत्र के उपरी स्थित कमलेश पुरवा गांव में हुई हत्या के मामले में बुधवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी पुलिस ने बरामद कर ली है।

बिंवार थाना प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चों के बीच हुए विवाद में सुरेश पुत्र लक्ष्मी वर्मा ने गांव के छोटे वर्मा की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस माैके पर पहुंची और फील्ड यूनिट से जांच कर साक्ष्य जुटाए गए। शव काे कब्जे में लेकर मृतक के भाई रामकरन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। घटना में फरार आराेपित काे सुरेश वर्मा को आज साय़र-करगांव रोड पर गोशाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आराेपित काे जेल भेज दिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा