हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार
| Feb 26, 2026, 16:01 IST
गुवाहाटी, 26 फरवरी (हि.स.)। राजधानी गुवाहाटी की वशिष्ठ पुलिस की टीम ने ड्रग्स समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाये गये अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के खानापाड़ा इलाके से दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान राजू डेका उर्फ पेटला राजू (35, सर्थेबाड़ी, असम) और दीपांकर सैकिया (23, खानापाड़ा, मेघालय) के रूप में की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपित के पास से आठ तंबाकू के डिब्बी में छुपा कर रखे गए 66.53 ग्राम हेरोइन, 59 खाली प्लास्टिक की शीशी के अलावा तीन मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्करों से सघन पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

