home page

मोबाइल चोर गिरफ्तार

 | 
मोबाइल चोर गिरफ्तार


मोबाइल चोर गिरफ्तार


गुवाहाटी, 26 फरवरी (हि.स.)। गुवाहाटी की गोरचूक पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में शामिल एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र इलाके के काटाबारी में चलाए गए अभियान के दौरान मोबाइल चोरी मामले में शामिल एक चोर को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार चोर की पहचान अंकुर राभा (23) के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपित के पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चोर से सघन पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी