गुवाहाटी में अंतरराज्यीय कार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो मास्टरमाइंड समेत नौ गिरफ्तार
| Sep 1, 2026, 17:21 IST
गुवाहाटी, 01 सितंबर (हि.स.)। गुवाहाटी में बशिष्ठ पुलिस ने एक अंतरराज्यीय कार चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो कथित मास्टरमाइंड समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य कथित तौर पर ‘मास्टर की’ का इस्तेमाल कर वाहनों की चोरी करते थे। बशिष्ठ पुलिस ने अभियान चलाकर नौ सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर चोरी किए गए वाहनों का पता लगाने के साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

