home page

चोरी के मामले में शामिल एक चोर गिरफ्तार

 | 
चोरी के मामले में शामिल एक चोर गिरफ्तार


चोरी के मामले में शामिल एक चोर गिरफ्तार


गुवाहाटी, 13 मार्च (हि.स.)। गुवाहाटी की फटासील आमबाड़ी पुलिस ने चोरी के मामले में शामिल एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि फटासील आमबाड़ी पुलिस स्टेशन की डब्ल्यूजीपीडी टीम ने मिलन नगर निवासी द्वारा दर्ज कराए गये चोरी के मामले को सुलझा लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपित काटाबारी निवासी मैदुल खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपित के पास से पुलिस ने अभियान के दौरान चोरी में इस्तेमाल होने वाली रॉड कटर मशीन, गैस सिलेंडर, एक्साइड बैटरी, तांबे का तार और चांदी के तीन बर्तन बरामद किया है।

पूछताछ में पता चला है कि चोर ने पीड़ित के घर में उसकी अनुपस्थिति में सेंध लगाई और घरेलू सामान चुरा लिया था। पुलिस इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी