home page

गुवाहाटी में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, बैंक खातों से करते थे ठगी

 | 
गुवाहाटी में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, बैंक खातों से करते थे ठगी


गुवाहाटी, 12 नवंबर (हि.स.)। गुवाहाटी में पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शमनुर रहमान और शुभम शाह के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों को पंजाबारी स्थित आईडीबीआई बैंक की शाखा से गिरफ्तार किया। बताया गया है कि शमनुर रहमान अपना बैंक खाता दोबारा चालू कराने के लिए बैंक पहुंचा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया।

आरोप है कि दोनों बैंक खातों के माध्यम से ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर साइबर ठगी के इस मामले में उनकी भूमिका और अन्य संभावित संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश