home page

बिहार जा रही अवैध शराब देवरिया स्टेशन पर जीआरपी ने 96 बोतल के साथ तस्कर गिरफ्तार

 | 
बिहार जा रही अवैध शराब देवरिया स्टेशन पर जीआरपी ने 96 बोतल के साथ तस्कर गिरफ्तार


देवरिया, 31 जुलाई (हि.स.)। रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर जीआरपी ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 96 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 17.280 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 12,480 रुपये बताई गई है। आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम ने बताया कि 31 जुलाई को जीआरपी देवरिया ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दाे और तीन के पूर्वी छोर से बिहार के बेगूसराय निवासी प्रिन्स कुमार (20) को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उसके बैग से ऑफिसर च्वाइस ब्रांड की 96 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर ट्रेनों के माध्यम से बिहार ले जाकर लगभग दोगुने दाम पर बेचता था और इसी से अपना खर्च चलाता था। इस बार भी वह शराब लेकर बिहार जाने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।उन्होंने बताया कि

जीआरपी ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल श्रीनाथ शर्मा, कांस्टेबल मिथुन कुमार, आरपीएफ पोस्ट देवरिया के कांस्टेबल रामू चौहान तथा सीआईबी भटनी के कांस्टेबल अनुराग प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जीआरपी का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक