home page

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर 4.145 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

 | 
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर 4.145 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार


जबलपुर, 04 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जीआरपी थाना जबलपुर पुलिस ने बुधवार को 4 किलो 145 ग्राम गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 1 लाख 3 हजार 625 रुपए बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, रेलवे स्टेशन जबलपुर के प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पिट्ठू बैग से गांजे के चार पैकेट बरामद हुए। इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से वजन कराने पर गांजे की कुल मात्रा 4.145 किलोग्राम निकली।

आरोपी के पास गांजे के परिवहन और कब्जे से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अचिन कुमार दुबे उर्फ कल्लू (35), निवासी ग्रीन सिटी, ड्रीमलैंड फेस-1, मकान नंबर 118, वार्ड नंबर 72, थाना मदनमहल, जबलपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

कार्रवाई जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में की गई। इसमें एएसआई गोपाल सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक मनोज मिश्रा, आनंद यादव, कृष्णकांत तिवारी, गोपाल, रविकांत, परशुराम और अरुण तिवारी सहित सीआईबी के प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह एवं आरक्षक भवानी सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक