home page

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से विवाद कर अशांति फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

 | 
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से विवाद कर अशांति फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई


जबलपुर, 17 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 4/5 पर यात्रियों से अकारण विवाद करने और शांति व्यवस्था भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ रेल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुवार को रेल पुलिस थाना जबलपुर की टीम प्लेटफॉर्म क्रमांक 4/5 पर गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के साथ गाली-गलौच, अभद्रता और मारपीट पर आमादा होकर माहौल खराब कर रहा है। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन लगातार हिदायत के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया।

आरोपी रवि गोटिया के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126(बी) एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में रेल पुलिस थाना जबलपुर के प्रधान आरक्षक कमल पान सिंह, प्रधान आरक्षक स्नेह पटेल तथा आरक्षक अमित यादव सहित अन्य पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक