home page

रेलवे स्टेशन पर सक्रिय चोर गिरोह पर जीआरपी की कार्रवाई, दो शातिर गिरफ्तार

 | 
रेलवे स्टेशन पर सक्रिय चोर गिरोह पर जीआरपी की कार्रवाई, दो शातिर गिरफ्तार


कानपुर, 16 अप्रैल (हि.स.) रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ हो रही चोरी और लूट के घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपितों का लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें एक के खिलाफ पूर्व में 17 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि आज मुरे कंपनी पुल के पास अभियान चलाया जा रहा था। क्योंकि यह वहीं स्थान है। जहां से ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ जाती हैं। इसी का फायदा उठाकर चोर अक्सर खिड़कियों के पास बैठे और दरवाजों पर खड़े यात्रियों पर झपट्टा मार कर मोबाइल लूट लिया करते थे।

पुलिस को अपनी ओर आते देख दो संदिग्ध इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपितों की पहचान बाबूपुरवा निवासी जावेद और फीलखाना निवासी जीशान के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के पास तीन मोबाइल भी बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए शातिरों का लंबा चौड़ा अपराध के इतिहास भी हैं। जावेद के खिलाफ शहर के विभिन्न स्थानों में लूट और चोरी के 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं जीशान के खिलाफ चोरी कर दो मुकदमे दर्ज हैं दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप