home page

जीआरपी ने लंबे समय से फरार आरोपित को किया गिरफ्तार

 | 
जीआरपी ने लंबे समय से फरार आरोपित को किया गिरफ्तार


कानपुर, 09 अगस्त (हि.स.)। जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने फरार वारंटी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ जीआरपी कानपुर सेंट्रल थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से वांछित चल रहा था।

प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि फरार एवं वारंटी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम को आरोपित के संबंध में सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपित के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान कानपुर निवासी अनिल चौरसिया उर्फ बब्बू उर्फ बनारसी चौरसिया के रूप में हुई है। वह रेलबाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

जीआरपी के मुताबिक आरोपित के खिलाफ कानपुर सेंट्रल थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2017 में दर्ज मुकदमे में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के साथ मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा वर्ष 2019 में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस के अनुसार इन मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के चलते उसकी गिरफ्तारी की जा रही थी।

टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शातिर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई और संबंधित मामलों में आगे की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रेलवे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप