home page

कानपुर में 15 लाख रुपये के गांजे के साथ जीआरपी ने तस्कर को किया गिरफ्तार

 | 
कानपुर में 15 लाख रुपये के गांजे के साथ जीआरपी ने तस्कर को किया गिरफ्तार


कानपुर, 20 मई (हि.स.)। कानपुर सेंट्रल पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 किलो 695 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजे की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है।

जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम स्टेशन परिसर और आउटर के इलाकों में लगातार संदिग्धों विशेष नजर रखकर ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज हैरिसगंज पुल के पास झकरकट्टी बस अड्डा जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को रोक कर जब उसकी तलासी ली गयी तो उसके पास से मिले ट्राली बैग से कुल 12 किलो 695 ग्राम गंजा गांजा बरामद हुआ। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है।

पूछताछ के दौरान तस्कर की पहचान डंगा गुडा वार्ड संख्या-7 थाना जयपुर जिला कोरापुट ओडिशा के रहने वाले राम बहादुर गुरुंग के रूप में हुई। उसने बताया कि वह उड़ीसा से गांजा लाकर लखनऊ की ओर ट्रेन से जाने की फिराक में था और मौके पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। बरामद माल को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की गयी। अन्य नेटवर्क की जानकारी के लिए पूछताछ जारी है। जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम मामले में नेटवर्क की कड़ी जांच कर रही है और मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य आरोपितों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप