अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह की दो महिलाओं सहित तीन सदस्य गिरफ्तार
मथुरा, 31 मार्च(हि.स.)। राजकीय रेलवे पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय गांजा तस्करी करने वाले गैंग की एक महिला सदस्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22 किलो 208 ग्राम गांजा बरामद किया है। गांजा बैगों में भरकर ले जा रहे थे।
मंगलवार शाम मथुरा जंक्शन जीआरपी के थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस और आरपीएफ द्वारा स्टेशन पर होने वाली तस्करी और अपराध की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक जीआरपी के साथ प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ अवनीश शंकर, उप निरीक्षक जीआरपी ललित कुमार, उप निरीक्षक टीटू, आरपीएफ के एसएसआई अजय पाल सिंह पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच चेकिंग टीम जैसे ही गेट नंबर दो ब्रिज के नीचे रेलवे स्टेशन पर पहुंची। टीम को वहां दो महिलाओं सहित तीन लोग दिखाई दिए।
पुलिस को उनके कब्जे से बैग और पिट्टू बैग में 22 किलो 208 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों में फैजान निवासी मकान नंबर 156 इंद्री रोड लाडवा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा बोरा की चक्की के पास शनिदेव मंदिर के अलावा दो महिलाएं भी है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि हम लोग अवैध गांजे के एक राज्य से दूसरे राज्य में बिक्री कर होने वाली कमाई से अपने शौक पूरे करते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

