home page

शादी के दूसरे दिन दूल्हा ने फांसी लगाकर दी जान

 | 
शादी के दूसरे दिन दूल्हा ने फांसी लगाकर दी जान


धमतरी , 18 अप्रैल (हि.स.)। शादी समारोह के दूसरे दिन दूल्हा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

कुरूद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कन्हारपुरी निवासी सिद्ध्वेश्वर 28 वर्ष पुत्र रामजोहन कंवर का विवाह 16 अप्रैल को महासमुंद के पास ग्राम डोकरपाली में हुआ। बाराती वापस आने के बाद 17 अप्रैल की रात में ग्राम कन्हारपुरी में भव्य आशीर्वाद समारोह हुआ। जिसमें ग्रामीण, स्वजन व दुल्हन की स्वजन समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। देर रात तक बाजे-गाजे में शादी का जश्न स्वजन मनाए। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दूल्हा सिद्धेश्वर अपने कमरे में सोने चला गया।

शनिवार की सुबह उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर स्वजन आवाज लगाए। इस पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में अनहोनी की आशंका से स्वजन खिड़की से देखा तो सिद्धेश्वर का लाश फांसी पर लटका हुआ मिला, तो स्वजन पर दुख की पहाड़ टूट पड़ा। शादी का जश्न मातम में बदल गया। दूल्हन का रो-रोकर बुराहाल था। घटना की जानकारी स्वजन व ग्रामीणों ने कुरूद थाना में दी। पुलिस अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए कुरूद के चीरघर भेजा गया। पोस्टमार्टम पश्चात शव अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिए गए। पुलिस व स्वजन के अनुसार आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है। दूल्हा ने आत्महत्या क्यों की है, पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा