बक्सर के नया भोजपुर में 5 वारंटी सहित कुल छह गिरफ्तार
बक्सर , 12 अगस्त (हि.स.)। नया भोजपुर पुलिस ने 5 वारंटियों सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें समकालीन अभियान के तहत 5 वारंटी तथा शराब सेवन के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार वारंटियों में स्थानीय थाना क्षेत्र के पियारा पोखरा निवासी शिवलखन नट के दो पुत्र रमेश नट एवं उमेश नट तथा बंगाली नट का पुत्र अशोक नट व स्व. बारा नट का पुत्र रविंद्र नट के अलावा नया भोजपुर निवासी मकदूम कुरैशी का पुत्र अनुल हक शामिल है ।
वहीं नया भोजपुर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान शराब सेवन को लेकर नया भोजपुर के रहने वाले इसराफिल खान के पुत्र बोरा खान को गिरफ्तार किया गया ।
इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया की समकालीन अभियान के तहत सभी 5 वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra

