home page

गोरखपुर : पुलिस ने तीन लूट के आराेपिताें काे गिरफ्तार किया

 | 
गोरखपुर : पुलिस ने तीन लूट के आराेपिताें काे गिरफ्तार किया


गोरखपुर, 16 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गाेरखपुर जनपद में शाहपुर थाना पुलिस ने बुधवार काे राह चलते महिला के गले से चेन छीनने की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छिनैती की पीली धातु वाली एक चेन तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह ने बताया कि 14 सितंबर 2026 को एक महिला काम से जा रही थीं। तभी पीछे से आए मोटरसाइकिल सवाराें ने उनके गले से चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित महिला की तहरीर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दाैरान तीन आरोपितों की पहचान कर ली गई। इसके आधार पर उप निरीक्षक चन्द्रभान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार

आराेपित बशारतपुर पानी की टंकी निवासी के पास रहने वाले किशन कुमार पुत्र संजय कुमार, रोहित सोनकर और अभिषेक सोनकर पुत्र राजू सोनकर के

रुप में हुई हैं। आराेपिताें की निशानदेही पर छिनैती की चेन और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गईं हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार रोहित सोनकर और अभिषेक सोनकर के विरुद्ध पूर्व में भी अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। तीनों आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ चौकी प्रभारी रेल बिहार सत्यम सिंह, उप निरीक्षक चन्द्रभान सिंह, महिला उप निरीक्षक हर्षिता सिंह सहित शाहपुर थाने के पुलिसकर्मी शामिल हैं।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय