हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपित गिरफ्तार
गोरखपुर, 06 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में गुलरिहा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए सोमवार को गिरफ्तारी की गई है।
उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि पांच अक्टूबर को एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसे रास्ते में रोककर जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया और मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 825/2026 दर्ज किया गया था।
उपनिरीक्षक ने बताया कि मामले में धारा 126(2) और 109(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपित की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बरगदही निवासी आरोपित प्रमोद यादव पुत्र केदार यादव के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश सिंह के साथ कांस्टेबल अभिषेक यादव और रिजर्व कांस्टेबल अभिनव सिंह शामिल रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

