घर में घुसे चोर बटोर ले गए जेवरात-नकदी समेत 10 लाख का माल
उरई, 07 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उरई में कालपी थाना में क्षेत्र बीती रात शुक्रवार/शनिवार को एक घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी-जेवरत समेत करीब 10 लाख का माल बतौर ले गए। सुबह गृहस्वामी को चोरी की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटना की जांच करते हुए चोरों को तलाश शुरू कर दी है।
कालपी नगर क्षेत्र के मोहल्ला हरिगंज स्थित काली देवी चौराहे के पास बलवान सिंह यादव के साथ परिवार के साथ रहते हैं। बीती रात पूरा परिवार सो रहा था। इस बीच शातिराना तरीका अपनाते हुए घर में घुसे चोरों ने कमरों में सो रहे लोगों के दरवाजे की कुंडियां बाहर से बंद कर दीं। इसके बाद शातिर बदमाशों ने अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़कर कीमती जेवरात और नकदी बटोर ली।
आज (शनिवार)सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो कमरों की कुंडियां बाहर से बंद देख हैरान रह गए। किसी तरह कुंडियां खोलकर जब वे बाहर निकले और सामान देखा तो जेवरात समेत कीमती सामान गायब थे और बिखरा पड़ा था। चोरी की जानकारी पर गृहस्वामी ने घटना की सूचना तुरंत डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की।
पुलिस को पूछताछ में पीड़ित परिवार ने चोर घर से करीब 8 से 10 लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और लगभग 22 हजार रुपये नकदी समेट ले गए।
कोतवाली कालपी प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि जल्द चोरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले लगभग 8 महीनों में यह चौथी चोरी की घटना है। इतनी वारदातों के बावजूद पुलिस न तो चोरों का सुराग लगा पाई है और न ही अब तक किसी मामले का खुलासा कर सकी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विशाल कुमार वर्मा

