जींद : निवेश के नाम पर एयरफोर्स कर्मी से 16.40 लाख रुपये ठगे
जींद, 25 अप्रैल (हि.स.)। साइबर थाना पुलिस ने पोर्टल से मिली शिकायत के आधार पर एयरफोर्स में डयूटीरत कर्मी को निवेश करने पर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर 16.40 लाख रुपये ठगने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव दनौदा खुर्द निवासी सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एयर फोर्स में डयूटीरत है। गत 27 नवंबर को उसने इंस्टा पर विज्ञापन देखा था। जिसने एक व्हाट्सअप ग्रुप में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे जुडऩे के बाद लिंक के माध्यम से उसे दूसरे गु्रप से जोड़ा गया। जिसके एडमिन सुभाष अग्रवाल तथा अन्या मेहरा थे। जो ग्रुप में हर रोज स्टाक की जानकारी शेयर करते थे। जो दावा करते थे कि हर रोज शेयरों का दस से बीस प्रतिशत रिर्टन करते हैं। जिसके बाद उसने निवेश के लिए वेबसाइट पर पंजीकरण करवाया।
12 मार्च को उसने पचास हजार का निवेश किया। उसे उसने 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसकी आईडी वायलेट में मुनाफा भी अच्छा दिया गया। गत नौ फरवरी तक वह 16.40 लाख रुपये निवेश राशि जमा करवा चुका था। जब उसे राशि को निकालने की कोशिश की तो वह निकले। जिसके बाद गु्रप के सभी मैसेज बद हो गए। प्ले स्टोर से उस एप को भी हटा दिया गया। जिस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। शनिवार को जानकारी देते हुए साइबर थाना के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को पोर्टल के माध्यम से शिकायत मिली थी। जिस पर साइबर थाना पुलिस ने सुमित की शिकायत पर अज्ञात लोगो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

