home page

दो महिलाओं के गले से लूटी गई सोने की चेन

 | 
दो महिलाओं के गले से लूटी गई सोने की चेन


नोएडा, 12 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में विभिन्न जगहों पर रहने वाली दो महिलाओं के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट लिया। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि साधना सिंह नेगी पत्नी मनीष सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गौर सिटी दो में रहती हैं। पीड़ित के अनुसार वह बीती रात को 9 बजे के करीब सामान लेने के लिए गौर सिटी से सोसाइटी से बाहर गई थी। इसी बीच बाइक सावरा अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया और सहयोग के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई भी व्यक्ति सहयोग करने के लिए नहीं आया। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस विधि के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि दीपिका शर्मा पुत्री विनय शर्मा ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 40 के ए- ब्लॉक में रहती हैं। पीड़िता के अनुसार वह अपने घर जा रही थी, तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने सेक्टर 40 के बी- ब्लॉक के पास से उनके गले से कीमती सोने की चेन लूट लिया। पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी