home page

तस्करी का 12 करोड़ से अधिक का सोना बरामद, चार गिरफ्तार

 | 

सिलीगुड़ी, 06 अक्टूबर (हि. स.)। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की सिलीगुड़ी रीजनल यूनिट ने सोने की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 करोड़ 36 लाख रुपये से अधिक मूल्य का सोना बरामद किया है। बीती रात कूचबिहार के न्यू टाउन इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान आठ किलो 352 ग्राम वजन के 72 सोने के बिस्कुट जब्त किए गए। मामले में दिनहाटा निवासी रसीदुल शेख, मनोवर रहमान, माबिदुल सेक और मिजनूर रहमान को गिरफ्तार किया गया है।

डीआरआई के वकील रतन बनिक ने मंगलवार को बताया कि सोना बांग्लादेश से भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते लाया गया था और सिलीगुड़ी के रास्ते ले जाने की तैयारी थी। आरोपितों के पास से दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।चारों को कस्टम एक्ट की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर आरोपितों को साथ दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। डीआरआई अब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार