home page

गोदाम से 12 लोहे की पाइप चोरी, दो आरोपित गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

 | 
गोदाम से 12 लोहे की पाइप चोरी, दो आरोपित गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद


बलरामपुर, 23 सितंबर (हि.स.)। रामानुजगंज थाना पुलिस ने गोदाम से लोहे के पाइप चोरी करने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आज बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कनकपुर निवासी रफीक अंसारी (25) और तालिब अंसारी (34) को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, तामेश्वर नगर निवासी अनुज कुमार प्रजापति (19) ने 22 सितंबर को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 17 और 18 सितंबर की दरमियानी रात तालिब अंसारी, रफीक अंसारी और उनके अन्य साथियों ने कनकपुर स्थित गोदाम में घुसकर 12 नग लोहे के पाइप चोरी कर लिए। चोरी गए पाइपों की अनुमानित कीमत करीब 24 हजार रुपये बताई गई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 305, 331(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपितों के मेमोरेंडम कथन और निशानदेही के आधार पर चोरी किए गए लोहे के पाइप बरामद कर जब्त किए गए।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय