home page

युवती की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर अज्ञात आरोपित ने पोस्ट और फॉलोअर्स किए डिलीट

 | 
युवती की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर अज्ञात आरोपित ने पोस्ट और फॉलोअर्स किए डिलीट


मुरादाबाद, 28 अक्टूबर (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के थाना कटघर क्षेत्र निवासी युवती की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर अज्ञात आरोपित ने पोस्ट और फॉलोअर्स डिलीट कर दिए। पीड़ित युवती ने कटघर थाने में अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़िता ने बुधवार को कटघर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीते माह 20 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे अज्ञात व्यक्ति ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली। इसके बाद आरोपित ने आईडी के सभी फॉलोअर्स और पोस्ट डिलीट कर दिए। पीड़ित युवती का कहना है कि उसकी आईडी पर हजारों की संख्या में फॉलोअर्स और पोस्ट थे।

मामले में पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल