home page

प्रेमी और परिजनों द्वारा जिंदा जलाई गई प्रेमिका की आठ दिन बाद मौत

 | 
प्रेमी और परिजनों द्वारा जिंदा जलाई गई प्रेमिका की आठ दिन बाद मौत


प्रेमी और परिजनों द्वारा जिंदा जलाई गई प्रेमिका की आठ दिन बाद मौत


बुलंदशहर, 02 मई (हि.स.)। थाना अहमदगढ़ इलाके में 25 अप्रैल को प्रेमिका को प्रेमी और उसके भाई के द्वारा युवती को ज़िंदा जलाया गया था। आठ दिन बाद शनिवार काे प्रेमिका की सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हाे गई।

पिछले 03 साल से चल रहा था दोनों में प्रेम संबंध

विगत 25 अप्रैल को प्रेमी की शादी तय होने की सूचना पर प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गांव सालवानपुर पहुंची थी तभी वहीं पर आपस में शादी को लेकर कहा सुनी हाे गई थी।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि प्रेमी और उसके भाई व परिवार की महिलाओं ने मेरी बेटी को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया।

एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि इस मामले में आरोपित प्रेमी आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और बहुत जल्द ही अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। सभी आरोपियों पर बुलंदशहर एसएसपी के द्वारा 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Pawan Sharma