home page

संदिग्ध अवस्था में युवती की मौत

 | 
संदिग्ध अवस्था में युवती की मौत


गुवाहाटी, 26 सितंबर (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर के गरल इलाके में एक युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शहर के गरल इलाके के एक होमस्टे में युवती संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई।

युवती का शव का रुद्रियास किचन होमस्टे से बरामद हुआ है। युवती बीती रात में दोस्त के साथ घर से निकली थी। पीड़िता ने रात में अपनी मां को फोन करके बताया कि उसके साथ मारपीट हुई है। मां को फोन करने के बाद युवती का मोबाइल फोन बंद हो गया। बताया गया है कि युवती रात में होमस्टे के बाहर मदद के लिए चिल्ला रही थी।

घटना के सिलसिले में युवती के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। होमस्टे आशीष अली के नाम पर बुक किया गया था। मृत युवती धारापुर की रहने वाली बताई गई है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी