home page

16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई

 | 

गाजियाबाद, 07 अप्रैल (हि.स.)। नोएडा जिले में थाना इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित जयपुरिया सनराइज सोसाइटी में 16वीं मंजिल से गिरकर 18 वर्षीय युवती की मंगलवार को मौत हो गई। युवती के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। युवती के पिता सोसाइटी में ही कपड़ा प्रेस करने का काम करते हैं। युवती प्रत्येक दिन सोसाइटी में दौड़ लगाने जाती थी। परिजनों ने बताया कि युवती पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए शव को मौके से उठने ही नहीं दिया और कार्रवाई की मांग करते रहे।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव थाना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यहां जमकर हंगामा हुआ, पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है। एसीपी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों ने इस बात की आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म के करने के बाद उसकी हत्या की गई है। फिलहाल परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी