गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से गिरे बाइक सवार पिता और पुत्रियां, घायल
नई दिल्ली, 22 जून (हि.स.)। शाहदरा जिले में सोमवार दोपहर गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा हो गया। बाइक से जा रहे एक व्यक्ति और उसकी दो नाबालिग बेटियां फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस के मुताबिक, हादसा गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र में स्थित फ्लाईओवर लूप के पास हुआ। घायल व्यक्ति की पहचान आशीष के रूप में हुई है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार गीता कॉलोनी फ्लाईओवर परदोपहर करीब 1:50 पर स्प्लेंडर बाइक पर सवार 35 वर्षीय आशीष अपनी दो बेटी रूबी (12) और मानसी (11) के साथ फ्लेवर से नीचे गिर गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मानसी की टांग में फैक्चर हुआ है और सर में गंभीर चोट आई है। जबकि आशीष और उसकी बड़ी बेटी रूबी पेड़ से टकराते हुए नीचे गिरे, जिसकी वजह से उन्हें ज्यादा छोटे नहीं आई है। आशीष पांचवा पुस्तक सोनिया विहार में रहता है हादसे के वक्त दोनों बेटियों को लेकर दरियागंज जा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज आवाज सुनने के बाद लोग मौके की ओर दौड़े। स्थानीय निवासी गुलफाम ने बताया कि उन्होंने देखा कि बाइक सवार तीनों लोग फ्लाईओवर से गिर गए थे। इसके बाद राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने सड़क पर एक बच्ची और उसके पिता को घायल अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस के अनुसार, तीनों घायलों को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / कुमार अश्वनी

