home page

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा पचास हजार का इनामी गौ तस्कर

 | 
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा पचास हजार का इनामी गौ तस्कर


प्रयागराज, 27 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश एसटीएफ प्रयागराज की फील्ड इकाई की टीम ने सोमवार को कर्नलगंज थाना क्षेत्र में स्थित हवाई जहाज चौराहे के समीप से पचास हजार के इनामी गौ मांस तस्कर को गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ प्रतापगढ़ जिले के देल्हूपुर थाने में गौ हत्या एवं मांस की तस्करी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पचास हजार का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ प्रयागराज फील्ड इकाई शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रयागराज जिले के मऊआइमा थाना एवं कस्बा निवासी अब्दुल उर्फ नूर अहमद पुत्र सगीर अहमद जो वर्तमान में चुपचाप कर्नलगंज के कटरा में रहे रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपित अब्दुल ने बताया कि मैं मेरे अन्य साथी गौमांस की तस्करी करते हैं। इसी कारोबार के तहत प्रतापगढ़ जिले के देल्हूपुर थाना क्षेत्र में नदी के किनारे गाय का सिर काटकर नदी में फेंक दिया और शरीर का मांस बेचने के लिए उठा ले गए। हालांकि बाद में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है गिरफ्तार करने के लिए पचास का इनाम घोषित कर दिया गया। इनाम घोषित होने के बाद चुपचाप प्रयागराज के कटरा मोहल्ले में रह रहा था।पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज फील्ड इकाई के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनय कुमार तिवारी एवं उनकी टीम को निर्देश दिया गया था। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कटरा हवाई जहाज चौराहे के समीप से आरोपित को गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल