home page

छह किलो तस्करी के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

 | 
छह किलो तस्करी के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार


अररिया 12 अप्रैल(हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल के 56 वीं वाहिनी की बाह्य सीमा चौकी जोगबनी ने सीमा पार तस्करी कर लाए जा रहे छह किलो तस्करी के गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर सुपौल जिला के बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के तुलसीपट्टी वार्ड संख्या 13 का रहने वाला कुमोद कुमार दास है।

एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक महावीर प्रसाद के नेतृत्व में नाका गश्ती टीम ने टिकुलिया बस्ती के पास से तस्कर को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार तस्कर पैदल हो नेपाल से काला प्लास्टिक में गांजा को लेकर भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश किया था।

एसएसबी ने यह कार्रवाई भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 180 के नजदीक बॉर्डर से दस मीटर की दूरी पर की।रविवार को एसएसबी ने जब्ती के दस्तावेज तैयार कर गांजा सहित तस्कर को जोगबनी थाना के सुपुर्द कर दिया। जोगबनी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज कर आरोपी तस्कर को जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर