एसएसबी 56वीं बटालियन की टीम ने तीन अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर 106.5 किलो गांजा किया जब्त
अररिया 28 अगस्त(हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56 वीं बटालियन की तीन अलग अलग बाह्य सीमा चौकी की टीम ने अलग अलग स्थानों पर शुक्रवार को छापेमारी कर कुल 106.5 किलो गांजा जब्त किया।जानकारी एसएसबी 56 वीं बटालियन मुख्यालय से जारी प्रेस रिलीज के माध्यम से दी गई।
बाह्य सीमा चौकी कुशमाहा की टीम ने टिकरा टोला वार्ड संख्या एक सीमा स्तंभ संख्या 176/1 के नजदीक भारत की तरफ लगभग 1 किलोमीटर दुरी पर
गांजा 32.5 किलो गांजा बरामद किया।गांजा को नेपाल से भारत की तरफ लाया जा रहा था, जिसे सशस्त्र सीमा बल एवं बिहार पुलिस की संयुक्त विशेष गश्त टीम द्वारा जब्त किया गया।जब्त किए गए सामान को आवश्यक कार्यवाही के बाद जोगबनी थाना को सुपूर्द किया गया।
एच समवाय घुरना के कार्यक्षेत्र में स्थित सीमा स्तंभ संख्या 192 के नजदीक भारत की तरफ लगभग चार सौ मीटर की दूरी पर एसएसबी ने 55 किलो गांजा बरामद किया।जब्त किए गए सामान को आवश्यक कार्यवाही के बाद घुरना थाना को सुपूर्द किया गया ।
जबकि आई समवाय फुलकाहा कि टीम ने मानिकपुर वार्ड संख्या 8 सीमा स्तंभ संख्या 189/3 के नजदीक भारत की तरफ लगभग सौ मीटर दूरी पर कार्रवाई करते हुए 29 किलो गांजा बरामद किया।
सड़क किनारे संदिग्ध रूप से गांजा को छिपाकर रखा गया था। पटुआ के कचरे के नीचे दो सफेद बोरी में 29 किलो गांजा मिला।जब्त किए गए सामान को आवश्यक कार्यवाही के बाद फुलकाहा थाना के सुपुर्द किया गया ।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

