home page

630 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार,सिकटी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई

 | 
630 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार,सिकटी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई


अररिया 15 मई(हि.स.)।

जिले की सिकटी थाना पुलिस ने एसएसबी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार के अहले सुबह साढ़े चार बजे भोलानी गांव के समीप कार्रवाई करते हुए 630 किलो तस्करी के गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मामले में सिकटी थाना क्षेत्र के ही मजरख वार्ड संख्या दो के रहने वाले मो.मुश्ताक पिता स्व.मो.अकबर को गिरफ्तार किया।जानकारी शुक्रवार शाम को एसपी जितेंद्र कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित उर्स वार्ता में दी।

एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि साढ़े बारह बजे एक गुप्त सूचना मिली थी कि भोलानी गांव के पास नेपाल से बड़ी संख्या में गांजा का खेप तस्करी कर भारत आने वाला है।सूचना पर सिकटी थानाध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।जिसमें सिकटी थाना के पुलिस के साथ सरहद की सुरक्षा में लगे एसएसबी जवानों को साथ लिया गया।

सूचना के अनुसार एसएसबी और पुलिस के जवान घेराबंदी किए हुए थे इसी क्रम में तस्कर गांजा का बोरा लेकर नेपाल से भारत ल रहा था।घेराबंदी करते हुए एसएसबी के सहयोग से पुलिस ने एक तस्कर मो.मुश्ताक को गिरफ्तार किया।जबकि मौके पर से 21 बोरा कुल वजन 630 किलो गांजा बरामद किया गया।जबकि कार्रवाई के दौरान कई तस्कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए मकई के खेत से होकर फरार हो गए।मामले में सिकटी थाना में कांड संख्या 132/26 दिनांक 15 मई 2026 एनडीपीएस की धारा 8(सी)21(सी) के तहत दर्ज किया गया है।

छापेमारी दल में सिकटी थानाध्यक्ष रोशन कुमार,एसआई सौरभ कुमार,शशिभूषण,होमगार्ड के जवान मनोज पासवान,मो.मासूम के साथ थाना के सशस्त्र बल के जवान और एसएसबी के जवान मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर