home page

एसएसबी ने पथरदेवा में कार्रवाई करते हुए 9.5 किलो गांजा किया बरामद

 | 
एसएसबी ने पथरदेवा में कार्रवाई करते हुए 9.5 किलो गांजा किया बरामद


अररिया 15 सितम्बर(हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56वीं वाहिनी ने सीमावर्ती इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत मंगलवार को सफलता हासिल की।

एसएसबी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पथरदेवा,वार्ड संख्या एक एवं भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 186 से लगभग दो सौ मीटर भारत की तरफ एक व्यक्ति को एक थैले में कुछ संदिग्ध सामान लेकर नेपाल से भारत आने के क्रम में पूछताछ किया।जिसके बाद क्विक रिस्पांस टीम पथरदेवा गांव पहुंच कर समान को जब्त किया। मौके पर कुछ लोग महिला सहित, आरक्षी गंगा सागर शाव और आरक्षी ओम प्रकाश कुमार के साथ छीना झपटी कर रहे थे । जैसे ही उनकी नजर क्यूआरटी पार्टी के ऊपर पड़ी तो वो लोग गांजा की थैले को छोड़कर पकड़े हुए व्यक्ति सोनू दास को लेकर नेपाल की ओर भाग गए।

वजन करने पर कुल 9.5 किलो गांजा बैग से मिला । जब्त की गई गांजा को एवं अभियुक्त सोनू दास तथा भगाने में मदद करने वाले कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बथनाहा थाना में अग्रिम कार्यवाही हेतु गांजा को सुपुर्द किया गया।जानकारी एसएसबी 56 वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर