home page

एसएसबी ने तस्करी के साढ़े चार किलो गांजा किया जब्त

 | 
एसएसबी ने तस्करी के साढ़े चार किलो गांजा किया जब्त


अररिया 12 अगस्त(हि.स.)।

एसएसबी 56 वीं वाहिनी की टीम ने दामादिघी गांव में मंगलवार की देर रात छापेमारी कर नेपाल से तस्करी कर लाए गए साढ़े चार किलो गांजा जब्त किया।एसएसबी ने यह कार्रवाई भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 177/1 के नजदीक भारत की तरफ लगभग पचास मीटर की दूरी पर की गांजा को तस्कर के द्वारा नेपाल से भारत की तरफ लाया गया था।

एसएसबी की विशेष नाका टीम ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की।हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से फरार होकर नेपाल सीमा में प्रवेश कर गया।

एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि एसएसबी भारत नेपाल सीमा पर सभी गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।जब्त किए गए सामान को आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद जोगबनी थाना के सुपुर्द कर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर