home page

एसएसबी और कुआड़ी पुलिस की टीम ने तीन किलो गांजा किया बरामद

 | 
एसएसबी और कुआड़ी पुलिस की टीम ने तीन किलो गांजा किया बरामद


अररिया 14 नवम्बर(हि.स.)।

भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी और कुआड़ी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को तीन किलो गांजा बरामद किया।हालांकि तस्कर गांजा की पोटली को फेंककर नेपाल सीमा में प्रवेश कर फरार होने में कामयाब रहा।एसएसबी और कुआड़ी पुलिस ने यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा स्तंभ 165/6 के समीप की।

एसएसबी 52वीं वाहिनी के कमांडेंट मितुल कुमार के निर्देशन में मेघा बाह्य सीमा चौकी और कुआड़ी थाना पुलिस की संयुक्त टीम बकरा नदी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 165/6 के करीब एक संदिग्ध व्यक्ति बोरी लेकर आता दिखा। जवानों को देखकर वह बोरी फेंककर नेपाल भाग निकला। तलाशी में बोरी से तीन पैकेटों में तीन किलो गांजा बरामद हुआ। ड्रग डिटेक्शन किट से जांच में गांजा होने की पुष्टि हुई।

जानकारी देते हुए कुआड़ी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि जब्त गांजा आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए थाना लाया गया है। फरार तस्कर की पहचान और नेटवर्क की जांच की जा रही है।कार्रवाई में एसएसबी के उप निरीक्षक तोलन कुमार नाथ, आरक्षी राजू बम्बनिया, सतवंत सिंह तथा बिहार पुलिस के उप निरीक्षक उपेन्द्र तिवारी, पप्पू कुमार पासवान सहित अन्य जवान शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर