home page

13.5 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 | 
13.5 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार


कटिहार, 24 अप्रैल (हि.स.)। कुर्सेला थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड अब नशे के सौदागरों का नया रूट बन रहा था, लेकिन पुलिस ने उनका प्लान फेल कर दिया। गुप्त सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने 22 साल के तस्कर नीतीश कुमार को 13.500 किलोग्राम गांजा के साथ रंगे हाथ दबोच लिया।

एसएच -77 पर फिल्मी स्टाइल में पीछा

थानाध्यक्ष को गुरुवार सुबह खबर मिली कि एक युवक एसएच-77 कॉलेज रोड की तरफ गांजा की बड़ी खेप लेकर आ रहा है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी देखते ही संदिग्ध युवक पलटा और भागने लगा। जवानों ने खदेड़कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने नाम नीतीश कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता रामचन्द्र पासवान, निवासी हरिओ थाना बिहपुर, जिला भागलपुर बताया।

बैग खोलते ही निकला 13.5 किलो ‘हरा जहर'

तलाशी में उसके बैग से 13.500 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि माल कहां से लाया और किसे सप्लाई होना था।

लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई

कुर्सेला पुलिस नशे के खिलाफ लगातार एक्शन में है। एक दिन पहले ही मक्का के खेत से 25 लीटर देसी शराब पकड़ी गई थी। थानाध्यक्ष ने कहा कि कॉलेज रोड, गंगा दियारा या खेत, कहीं भी नशे का धंधा नहीं चलने देंगे। सूचना मिलते ही तुरंत रेड होगी। पुलिस नेटवर्क खंगाल रही है कि नीतीश किसी बड़े गिरोह का हिस्सा तो नहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह