नालंदा जिले में 39 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार
| Aug 22, 2026, 16:09 IST
नालंदा, 22 अगस्त (हि.स.)। जिले के लहेरी थाना पुलिस ने आज शनिवार को इलाके में कार्रवाई कर 39 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक नाबालिग है।
गिरफ्तार बालिग तस्कर की पहचान गगनदिवान निवासी राहुल कुमार है।इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तस्कर काँटा पर मोहल्ले में नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की गई जहां मौके से दो तस्करों को पकड़ा गया, जिसमें एक नाबालिग है। दोनों की तलाशी लेने पर उनकी जेब से 39 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पूछताछ के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

