घर में घुसकर सामूहिक बलात्कार, दाेनाें आरोपित पुलिस हिरासत में
हमीरपुर, 18 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक और बाल अपचारी ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने शनिवार को घटना के संबंध में माता-पिता को अवगत कराया। इस पर दोनों के खिलाफ थाना में तहरीर दी गई और पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दाेनाें काे हिरासत में ले लिया।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके माता पिता कस्बे में रहकर मजदूरी करते है।वह छोटे भाई के साथ गांव में रहती है। पड़ोसी गांव बरुआ निवासी माेहित अपने साथी बाल अपचारी के साथ दिवार फांद कर अन्दर घुस आए और मुँह दबाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और मोबाइल छीन कर फेंक दिया। भाई के जागने पर दाेनाें आरोपित मौके से भाग निकले। पीड़िता ने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि युवक युवती एक दूसरे के परिचित हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वहीं मामले में क्षेत्राधिकारी सदर यशपाल सिंह ने शनिवार को शाम बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है साथ ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

