home page

पन्ना में गंभीर अपराध मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

 | 
पन्ना में गंभीर अपराध मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा


पन्ना में गंभीर अपराध मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा


पन्ना, 01 मई (हि.स)। मध्‍य प्रदेश के पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराध मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपियों को देवेन्द्रनगर क्षेत्र में पैदल ले जाकर कार्रवाई प्रदर्शित की।

पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल को पीड़िता की शिकायत पर देवेन्द्रनगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में अन्य संबंधित धाराएं भी जोड़ी गईं। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में थाना प्रभारी संतोष यादव एवं टीआई रोहित मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने बड़ागांव बांध क्षेत्र में घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल, एक साइकिल तथा पीड़ित पक्ष से लूटा गया सामान बरामद कर जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के विरुद्ध विधि अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश पांडे