home page

फर्जी वीजा तैयार कर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला सरगना गिरफ्तार

 | 
फर्जी वीजा तैयार कर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला सरगना गिरफ्तार


नोएडा, 09 मार्च (हि.स.)। थाना बिसरख पुलिस ने फर्जी वीजा तैयार कर विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने साेमवार काे बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना बिसरख पुलिस ने सक्षम शर्मा को आज गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने आठ पासपोर्ट, विजिटिंग कार्ड, 24 फर्जी वीजा, तीन मोबाइल फोन, 47 हजार रुपये नकद और फर्जी मोहर आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये युवकों को विदेश भेजने के नाम पर अपनी जाल में फसाते हैं तथा उनसे ठगी करते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी