home page

ट्रकों के फर्जी नंम्बर प्लेट एवं चेचिस नंम्बर बदलकर संचालित करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

 | 
ट्रकों के फर्जी नंम्बर प्लेट एवं चेचिस नंम्बर बदलकर संचालित करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार


प्रयागराज, 26 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई की टीम ने ट्रकों पर फर्जी नंबर प्लेट एवं चेचिस नंम्बर बदलकर संचालित करने वाले गिरोह के सरगना को कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। यह जानकारी गुरुवार को प्रयागराज फील्ड इकाई एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रयागराज जिले के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मरियाडी गांव निवासी कासिम अहमद पुत्र सिद्दीकी अहमद है। इसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से ट्रकों का फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर और कबाड़ से निकले पुराने ट्रकों चेचिस नंम्बर लगाकर लोन कम्पनी का लोन देने से बचने के लिए ट्रकों में फर्जी रजिस्ट्रेशन का प्रयोग करने वाले गिरोह संचालित हो रहा है। एसटीएफ की विभिन्न इकाइयों को इस गिरोह का खुलासा करने के लिए लगाया गया था। इसी क्रम में एसटीएफ कीप्रयागराज फील्ड इकाई के निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनय तिवारी एवं उनकी टीम लगी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर कोखराज से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने पुराने ट्रकों का नम्बर एवं चेचिस नंम्बर काे प्रयागराज के रहने वाले अनिल तिवारी के माध्यम से बदलवा कर फर्जी नंम्बर से ट्रकों का संचालन करता था। गिरोह के सरगना काे गिरफ्तार किया गया और कोखराज में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जााएगा ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल