home page

गुजरात से कार लेकर पहुंचा संगठित गिरोह : महिला की कंठी लूटने के साथ आधा दर्जन लोगों की जेबें काटी

 | 
गुजरात से कार लेकर पहुंचा संगठित गिरोह : महिला की कंठी लूटने के साथ आधा दर्जन लोगों की जेबें काटी


जोधपुर, 20 अप्रैल (हि.स.)। शहर की बनाड़ पुलिस ने संगठित गिरोह के पांच लोगों को पकड़ा है। यह लोग गुजरात से इको कार लेकर आए और जाजीवाल गांव में एक सभा में कई लोगों की जेबें काटने के साथ एक वृद्ध महिला से कंठी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। भागने की फिराक में थे तब रिंग रोड पर पकड़े गए।

बनाड़ थाने के एसआई राजूराम ने बताया कि गत दिनों एक सभा जाजीवाल गांव में हुई थी। यहां काफी भीड़भाड़ के बीच में आधा दर्जन लोगों की जेबें कटने के साथ एक महिला थबुकड़ा निवासी रामप्यारी की कंठी को लूट लिया गया था। इस पर कंठी लूट का प्रकरण बनाड़ थाने में दर्ज किया गया।

एसआई राजूराम ने बताया कि आस पास सीसीटीवी फुटेजों और अन्य जानकारियों में पता लगा कि एक संदिग्‍ध इको कार वहां देखी गई थी जोकि गुजरात पासिंंग नंबर की थी। जिस पर पुलिस ने गुजरात पासिंग नंबर की इको का को रिंग रोड पर पकड़ा। उसमें पांच लोग सवार थे जोकि संदिग्‍ध लगे। बाद पूछताछ पता लगा कि यह लोग गुजरात से भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर जेबतराशी करतेे है। उन्होंने कंठी लूट की वारदात को करना भी बताया। आरोपितों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। यह लोग संगठित होकर अपराध को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस उपायुक्त पूर्व मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि गुजरात के पालनपुर स्थित डूडिया बाडी निवासी रवि पुत्र सूरज कोली, डूडिया बाडी बनासकांटा निवासी विशाल पुत्र रणछोड़ भाई, अजय पुत्र अर्जुन परमार, दांता तेजरी बनासकांटा निवासी सोहिल खां पुत्र अयुब खां एवं पुरूषोत्तम पुत्र रणछोड़ बावरी को पकड़ा गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश